प्रतिनिधि,हजारीबाग।आईसेक्ट विश्वविद्यालय के सभागार में 10वीं,11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए नॉलेज ओलंपियाड का आयोजन किया गया, जिसमें आईसेक्ट इंटर कॉलेज, इंटर साइंस कॉलेज, बिरसा मेमोरियल हाईस्कूल, प्लस टू हाईस्कूल बगोदर, गुरूग्राम पब्लिक स्कूल, विवेकानंद सेंट्रल स्कूल, प्लस टू हिंदू स्कूल, आरएम प्रोजेक्ट प्लस टू हाईस्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल टाटीझरिया, रेड रोज़ स्कूल, रामलखन साइंस कॉलेज, अल्फा कॉर्नर, एलेन कैमेस्ट्री एकेडमी, विजय फिजिक्स, रेजोनेंस एकेडमी, जेपी साइंस एकेडमी, एक्सेल एकेडमी सहित विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों व संस्थानों से हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।





नॉलेज ओलंपियाड में अलग-अलग वर्गों के कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जिसमें सामान्य ज्ञान, तर्क ज्ञान, सामान्य विज्ञान, संख्यात्मक क्षमता और कंप्यूटर पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे। सभी विद्यार्थी परीक्षा के बाद काफी उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों ने कहा कि ऐसे परीक्षाओं से हमसब का आत्मविश्वास बढ़ता है और जिंदगी में कुछ बेहतर करने की प्रेरणा भी मिलती है।





विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने इस बाबत बताया कि ओएमआर शीट पर आयोजित परीक्षा का परिणाम फरवरी माह में प्रकाशित किए जायेंगे, जिसके बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ग के प्रथम तीन विजेताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को स्मार्ट फोन, द्वितीय स्थान के लिए ब्लूटूथ स्पीकर और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को स्मार्ट वॉच देकर पुरस्कृत किया जाएगा।





डॉ गोविंद ने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय अपने शुरुआती दिनों से ही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने जैसे प्राथमिक उद्देश्यों को पूर्ण करने के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करता रहा है। उन्होंने कहा कि दरअसल ऐसे परीक्षाओं से ना सिर्फ विद्यार्थियों का आत्मबल मजबूत होता है बल्कि एक ऐसा वातावरण भी मिलता है, जो उनके सफलता हासिल करने में मददगार भी साबित हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि नॉलेज ओलंपियाड 2023 में शामिल सभी प्रतिभागियों को आगामी सत्र जून 2024 एवं जुलाई 2024 में आईसेक्ट की ओर से संचालित किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश पर पंजियन शुल्क पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।





मौके पर इंटर साइंस कॉलेज के प्राचार्य बसंत झा भी पहुंचे और परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की। विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के कई स्कूलों व कॉलेजों से शिक्षक मौके पर पहुंचे थे,जिसमें इंटर साइंस कॉलेज के प्रभु कुमार, बिरसा मेमोरियल हाईस्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार राणा, संतोष कुमार, अल्फा कॉर्नर के निदेशक महेश कुमार, यूएन हाई स्कूल झरपो के अनिल राणा सहित अन्य के नाम शामिल हैं।





नॉलेज ओलंपियाड को सफल बनाने एसएनके उपाध्याय, माधवी मेहता, डॉ रोजीकांत, डॉ प्रीति व्यास, आशा गुप्ता, हिमांशु चौधरी, सुरेश कुमार, अभिमन्यु पाण्डेय, मुकेश कुमार, बिरेंद्र कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार, राहुल कुमार, रोहित मिंज समेत अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।