प्रतिनिधि,मेदिनीनगर,पलामू। एक सप्ताह में 975 लीटर अवैध महुआ व 89800 किग्रा जावा महुआ ज़ब्त।जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन के निर्देश पर आगामी नये वर्ष के मद्देनजर अवैध मदिरा के विनिर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर छापेमारी व निरीक्षण किया जा रहा है।
पिछले एक सप्ताह में उत्पाद विभाग द्वारा नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत सलैया,विशूनपुर,चैनपुर थाना अंतर्गत कल्याणपुर,सेमरटॉड,अकड़ाही, हरिहरगंज थाना अंतर्गत लालगढ़ा गांव स्थित संगूरी पहाड़,सिकारपुर, कोडला कुलहिया गांव में और शहर थाना अंतर्गत बारालोटा, हाउसिंग कॉलोनी, हॉस्पीटल चौक में छापेमारी किया गया है।इस अभियान में अब तक 975 लीटर अवैध महुआ एवं 89800.00 किग्रा जावा महुआ बरामद किया गया है।यह छापेमारी अभियान उत्पाद विभाग में प्रतिनियुक्त गृहरक्षा बल,सशस्त्र बल के सहयोग एवं सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद अनूप प्रकाश के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।साथ ही जेएसबीसीएल द्वारा संचालित खुदरा उत्पाद दुकानों में विक्रेताओं द्वारा अपमिश्रण करने पर अभी तक 2 विक्रेता व अभियुक्त फरार अभियोग दर्ज किया गया है ।साथ ही 2 विक्रेता व अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।





