पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह।गांडेय के चुनावी रण से राजनीति में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रही इंडिया गठबधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन अब पॉलिटिक्स के क्रिकेट के पिच पर पूरे फॉर्म में नजर आ रही हैं। उत्सव उपवन में कल्पना सोरेन ने गांडेय के 15 पंचायत के 68 गांव के आदिवासी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।उनसे सीधा संवाद कायम किया। इस दौरान उत्सव उपवन में कल्पना ने प्रतिनिधियों से उनकी परेशानियों को सुनकर समझा और कहा कि बहुत अच्छे हालात नहीं है आदिवासी समुदाय के। उनके जीवन स्तर को सुधारना जरुरी है। उत्सव उपवन में आदिवासी प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद कल्पना सोरेन इसके बाद गांडेय और बेंगाबाद के महुआर दुर्गा मंडल पहुंची। जहां स्थानीय लोगों से मिली और उनसे रुबरु हुई।
इसके बाद कल्पना सोरेन ने करीब दर्जन भर गांवों का भ्रमण की और ग्रामीणों से सीधा संवाद कायम किया। कई स्थानों पर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन का स्वागत भी गर्मजोशी के साथ किया गया,लेकिन आदिवासी महिलाओं में कल्पना सोरेन को लेकर एक उत्साह का माहौल रहा। आदिवासी महिलाओं ने पांरपरिक तरीके के साथ उनका स्वागत भी की। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद डाॅ. सरफराज अहमद समेत झामुमो के कई नेता मौजूद थे।





