पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि लातेहार।आदिवासियों के प्रकृति पर्व सरहुल मनाने को लेकर मनिका प्रखंड के विभिन्न गांवों के अखाड़ों से आदिवासी समुदाय के ग्रामीण युवा युवतियां ढोल, नगाड़ा,मांदर के साथ मंगलवार को मनिका प्रखंड मुख्यालय के हाई स्कूल के मैदान में पहुंचे,जहां सरहुल समिति के प्रखंड अध्यक्ष नगेंद्र उरांव के देखरेख में मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह,सम्मानित अतिथि प्रमुख प्रतिमा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकरी संदीप कुमार,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर दिव्य क्षितिज कुजूर,जीप सदस्य बलवंत सिंह,दरोगी यादव,सुरेंद्र पासवान,बलि यादव,मनिका ग्राम प्रधान रजत कुमार,मुखिया देवेंद्र उरांव,बहादुर उरांव,साहित्विभिन राजनैतिक दलों के नेता,सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य अतिथियों का समिति के कार्यकर्ताओं ने सर पर पगड़ी बांध कर स्वागत किया।
इसके पूर्व स्कूल के पास स्थित सरना स्थल में आदिवासी समुदाय के पुजारी द्वारा विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया गया। इसके बाद प्रखंड के विभिन्न ग्रामों से आए आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपने पारंपरिक भेष भूषा में सज धजकर अपनी-अपनी टोलियों के साथ ढोल,मांदर और नगाड़े की थाप पर कमर और पांव में घुंघरू बांधकर नाचते गाते हाई स्कूल के मैदान से जुलूस निकालकर मनिका पंचफेड़ी चौक तक आए।पंचफेड़ी चौक से नाचते गाते वापस हाई स्कूल मैदान में पहुंचे,जहां इस जुलूस में शामिल नृत्य मंडली को जुलूस के दौरान उनके मंडली द्वारा किए गए नृत्य प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया।वहीं थाना परिसर के समीप और लैंप्स के समीप जलपान की व्यवस्था की गयी।





