प्रतिनिधि,हज़ारीबाग।बरही प्रखंड के पंचायत खोड़ाहार में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का उद्धघाटन पूनम कुजूर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर 100 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बिरसा कूप संवर्धन निर्माण योजना के तहत 1 लाभुक का चयन कर योजना को स्वीकृति दिया गया।जेएसएलपीएस के द्वारा सखी मंडल के बीच 750 दीदीओं को पहचान पत्र दिया गया। साथ ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सोना सोबरन योजना के तहत धोती साड़ी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुखिया अनिता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रिस्टीना रिचा इंदवार , प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारीअंचल अधिकारी,रामनारायण खलखो, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार यादव, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक एवमं अन्य कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थिति थे।





