पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा समाज के अंतिम लोगों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने और सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में आज से आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र के पंचायत स्तर और वार्ड स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।इसी कड़ी में पाकुड़ नगर के वार्ड संख्या 1 और 2 में आयोजित कार्यक्रम का जायजा लेने झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम यादव पहुंचे। श्याम यादव ने उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। साथ ही उपस्थित कर्मियों से गरीबों व असहाय व जरूरतमंद लोगों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया ताकि कोई भी योग्य लाभुक सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे।





मौके पर केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर रहमान, युवा जिला सचिव उमर फारूक, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, जिला सोशल मीडिया सदस्य राजू सिंह, रामजी भगत, रिजाउल सहित अन्य उपस्थित थे।