पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव। प्रखंड अंतर्गत सिंदवारी पंचायत भवन में आयोजित आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक अंबा प्रसाद भाग लेने पहुंची। इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।





विधायक अंबा प्रसाद ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुए जनसंपर्क कार्यक्रम में तमाम आगंतुकों से मिलकर बात कर विधायक ने जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि मेरे विधानसभा के आख़िरी व्यक्ति तक हमारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिले।