प्रतिनिधि,खरौंंधी(गढ़वा )। आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत खरौंंधी प्रखंड के कूपा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार, अंचल पदाधिकारी सुनील कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश रजक, विधायक प्रतिनिधि विनोद चौधरी ,उप प्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य , कुपा पंचायत मुखिया प्रमोद राम, पंचायत समिति सदस्य पुर्णिमा देवी सहित अन्य ने भगवान विरसा मुंडा के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर तथा फिता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।





तत्पश्चात एपीएडी पब्लिक स्कूल चौरिया के छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को स्वागत किया गया।आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत खरौंंधी प्रखंड के कुपा पंचायत के विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य किया गया। वहीं जेएसएलपीस लेवर कार्ड के लिए 42 आवेदन प्राप्त हुए थे। 29 लोगों को पेंशन की स्वीकृति तत्काल निष्पादन किया गया।





ई-श्रम कार्ड के लिए 6 आवेदन प्राप्त हुआ था,जिसे तत्काल निष्पादन किया गया। केसीसी ऋण के लिए 13 आवेदन प्राप्त हुआ था,जिसे तत्काल निष्पादन किया गया,जाति प्रमाण पत्र के लिए 5 आवेदन प्राप्त हुआ था,जिसे तत्काल निष्पादन किया गया,आय प्रमाण पत्र के लिए 1 आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसे तत्काल निष्पादन किया गया,नमांत्रण के लिए 2 आवेदन प्राप्त हुआ था,जिसे तत्काल निष्पादन किया गया,राशन कार्ड के लिए 29 आवेदन प्राप्त हुआ था,जिसे तत्काल निष्पादन किया गया,कल्याण विभाग से 2 आवेदन प्राप्त हुआ था,जिसे तत्काल निष्पादन किया गया,धोती साड़ी के लिए 4 लाभुक आए थे जिन्हें तत्काल धोती साड़ी दिया गया,कंबल के लिए 16 लाभुक आए थे जिन्हें तत्काल कंबल दिया गया, ग्रीन कार्ड के लिए 22 कार्डधारी आए थे,जिन्हें 5-5 किलोग्राम का राशन वितरण किया गया, मनरेगा जाॅबकार्ड के लिए 91आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसे तत्काल निष्पादन किया गया,डिमांड के लिए 4आवेदन आया था,जिसे तत्काल निष्पादन किया गया, अवास के लिए आवेदन लगभग 925 प्राप्त हुए हैं। सावित्रीबाई फुले समृद्धि किशोरी योजना के लिए 5 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए 5 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आधार इनरोलमेंट के लिए 6 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसे निष्पादन किया गया। स्वास्थ्य विभाग से लगभग दो सौ लोगों को इलाज एवं दवा का वितरण किया गया।