पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,हज़ारीबाग़। जिला के इचाक प्रखंड स्थित तेतरीय ग्राम में आयोजित आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन जिलावासियों को 536 करोड़ की राशि से ज्यादा की लागत से बनने वाले 334 योजनाओं की सौगात दिया। इसके अलावा वो लाभुकों के बीच करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। इसके अलावा सरकारी विभाग की ओर से लगाए स्टॉल का जायजा भी लिया।
इचाक पहुंचे मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि 20 साल में सरकार ने केवल 16 लाख लोगों को पेंशन दिया जबकि केवल 4 साल में हमने 36 लाख पेंशन दिया। सीएम ने केंद्र को भी मंच से जमकर सुनाया। उन्होंने एकबार फिर से केंद्र से बकाया राशि की मांग की। कहा कि हमारा 1.36 लाख करोड़ रुपया बकाया पैसा केंद्र से नहीं मिल रहा है,जिस दिन पैसा मिलेगा उसी दिन राज्य से पिछड़ापन का कलंक मिट जाएगा। 1.36 लाख करोड़ रुपया मिलता तो पेंशन की राशि 2500 रुपये देते। किसानों को 10-10 लाख रुपये देकर रोजगार के लिए तैयार करते। हम लोगों को 1200 का सिलेंडर 500 रुपये में देते।
सीएम ने आगे कहा कि विपक्षियों की सरकार ने देश को महंगाई, गरीबी, भूखमरी और नोटबंदी के सिवा क्या दिया। काला कृषि कानून लाया। हजारों किसानों ने जान दी। आंदोलन किया तब जाकर कृषि कानून वापस लिए गए। यदि कानून लागू होता तो किसान नहीं बचता। किसान नहीं बचता तो लोग क्या खाते। नोट या सिक्का। किसानों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। जंगल उजाड़ने का उपाय किया जा रहा है। खनन कंपनियां इस कदर खनन कार्य कर रही है कि स्थानीय ग्रामीण उजाड़ दिए जाएंगे। हम गरीबों का हक छीनने नहीं देंगे।सीएम ने कहा कि किसी भी राज्य का विकास संसाधनों पर निर्भर करता है। झारखंड पिछड़ा नहीं है बल्कि इसे पिछड़ा बनाया गया। कुछ वर्षों में झारखंड 25 साल का युवा हो जाएगा।
कार्यक्रम में मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, फागु बेसरा, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बड़कागांव अम्बा प्रसाद, बरकठ्ठा विधायक अमित यादव, उपायुक्त नैंसी सहाय, प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, अंचलधिकारी मनोज महथा, थाना प्रभारी धनजय सिंह, जिप अध्यक्ष उमेश मेहता, पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, प्रमुख पार्वती देवी, बीस सूत्री सह झामुमो अध्यक्ष मनोहर राम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, युवा नेता गौतम कुमार समेत सभी विभाग एवं पंचायत के मुखियागण उपस्थित हुए।
शिलान्यास/उद्घाटन एवं योजनाओं की संख्या व सन्निहत राशि का विवरण
ग्रामीण कार्य विभाग में 113 योजनाओं का शिलान्यास हुआ, जिसकी राशि 306.366 करोड़ रूपया।वहीं इसी विभाग में 21 योजना का उद्घाटन किया,जिसकी राशि 98.826 करोड़ रूपया है। भवन प्रमंडल में 18 योजनाओं का शिलान्यास हुआ, जिसकी राशि 2.963 करोड़ रूपया। वहीं इसी विभाग में 2 योजना का उद्घाटन किया,जिसकी राशि 0.544 करोड़ रूपया है। नगर निगम में 50 योजनाओं का शिलान्यास हुआ, जिसकी राशि 62.286 करोड़ रूपया।वहीं इसी विभाग में 78 योजना का उद्घाटन किया,जिसकी राशि 25.713 करोड़ रूपया है। जिला परिषद में 28 योजनाओं का शिलान्यास हुआ, जिसकी राशि 26.059 करोड़ रूपया।वहीं इसी विभाग में 2 योजना का उद्घाटन किया,जिसकी राशि 47.332 करोड़ रूपया है। लघु सिंचाई में 14 योजनाओं का शिलान्यास हुआ, जिसकी राशि 12.001 करोड़ रूपया है। एनआरईपी में 9 योजनाओं का शिलान्यास हुआ,जिसकी राशि 1.304 करोड़ रूपया की होगी। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में 30 योजनाओं का शिलान्यास हुआ,जिसकी राशि 68.247 करोड़ रूपया। वहीं इसी विभाग में 8 योजना का उद्घाटन किया, जिसकी राशि 19.907 करोड़ रूपया है। पथ निर्माण विभाग 7 योजनाओं का शिलान्यास होगा,जिसकी राशि 56.572 करोड़ रूपया है।वहीं इसी विभाग में 7 योजना का उद्घाटन हुआ, जिसकी राशि 37.113 करोड़ रूपया है। जिला शिक्षा में एक योजना का उद्घाटन हुआ,जिसकी राशि 4.483 करोड़ रूपया की होगी। जिला समाज कल्याण विभाग में 65 योजनाओं का शिलान्यास हुआ,जिसकी राशि 1.813 करोड़ रूपया।वहीं इसी विभाग में 83 योजना का उद्घाटन किया गया, जिसकी राशि 2.315 करोड़ रूपया है। इस प्रकार कुल मिलाकर 334 योजना का शिलान्यास हुआ,जिसकी प्राक्कलन राशि लगभग 536.608 करोड़ रूपया है एवं 202 योजना का उद्घाटन किया गया,जिसमें 236.233 करोड़ रूपया खर्च किया गया है।





