पूसू प्रतिनिधि,विष्णुगढ़।झारखंड सरकार के आदेशानुसार इस वर्ष आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी पंचायत से किया गया। शिविर का शुभारंभ नरकी पंचायत भवन में विष्णुगढ़ अंचल अधिकारी नित्यानंद दास और नरकी पंचायत के मुखिया प्रभु गंझू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
शिविर में कुल 983 मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 728 आवेदनों को त्वरित स्वीकृति दी गई और 278 आवेदनों की जांचोपरांत स्वीकृति दी जाएगी। कुल प्राप्त आवेदनों में से मंईयां सम्मान के 82,अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा के 512,अबुआ आवास के 98, पशुधन योजना के 1, केसीसी के 2, सर्वजन पेंशन के 32, सावित्रीबाई फुले बालिका समृद्धि योजना के 23, जाति प्रमाण पत्र के 4, आवासीय प्रमाण पत्र के 2, सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं के 104, आधार/राशन कार्ड संशोधन हेतु 4, मनरेगा जॉब कार्ड के 16 एवम शिक्षा विभाग संबधित 30 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा शिविर में 4 आयुष्मान कार्ड और क्लस्टर सदस्यों के बीच 69 आईडी कार्ड वितरण किए गए। अगली शिविर का आयोजन आज प्रखंड के भेलवारा एवम चेडरा पंचायत के पंचायत भवन में किया जायेगा। मौके पर शिविर अधिकारियों के अलावा अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।





