आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज के संचालन को लेकर बैठक आयोजित
हटिया डैम में मॉक ड्रिल आज
आपदा आने पर कैसे निपटा जाए इसके लिए मॉक एक्सरसाइज आवश्यक:राजेश कुमार बरवार
वरीय संवाददाता,रांची। उपायुक्त रांची राहुल कुमार के निर्देशानुसार को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में रांची जिले में बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का संचालन झारखंड को लेकर अपर समाहर्ता राजेश कुमार बरवार कि अध्यक्षता में बैठक आयोजित कि गई।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश,जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची डॉ. प्रभात शंकर सिविल सर्जन (सदर)रांची डॉ. प्रभात कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची मिथलेश केरकेट्टा, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नगड़ी,पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली रांची, एन.डी.आर.एफ कि टीम, बिजली विभाग के पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।
जानकारी हो कि रांची जिले में बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का संचालन झारखंड को लेकर बैठक किया गया,जिसमें गुरुवार को धुर्वा (हटिया) डैम में राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया जाएगा,जिसमें आपदा कि तैयारी और आपदा से बचाव सम्बन्धी मॉक ड्रिल किया जाना है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि हम आपदा को लेकर कितने सजग और हमारी तैयारी कैसी है।ताकि आपदा आने पर जानमाल कि सुरक्षा कैसे किया जा सकें।
बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का संचालन, झारखंड को लेकर निर्देश
अपर समाहर्ता राजेश कुमार बरवार ने इस बैठक में सभी सम्बंधित अधिकारियों से क्रमवार चर्चा करते हुए कहा कि गुरुवार को धुर्वा (हटिया) डैम में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर सभी सम्बंधित अधिकारी अपने दिए गए कार्यों और कर्तब्य को पूरा करते हुए इस मॉक ड्रिल के सारें अनुदेशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे ताकि यह मॉक ड्रिल हमें भविष्य में आने वाली आपदा से लड़ने में सहायता प्रदान करेगी।
आपदा आने पर इससे कैसे निपटा जाए इसके लिए मॉक एक्सरसाइज आवश्यक
बैठक में अपर समाहर्ता राजेश कुमार बरवार ने विशेष रूप से कहा कि आपदा को लेकर हम कितने तैयार है। आपदा आने पर इससे कैसे निपटा जाए इसके लिए मॉक एक्सरसाइज आवश्यक है। ताकि हम हर रूप में सिर्फ तैयार ही नही बल्कि हम आपदा आने पर अपने जानमाल कि सुरक्षा तथा अपने जान कि सुरक्षा भी कर पाए इसका मुख्य उद्देश्य ही जिंदगी बचाव है।





