आम उत्सव सह बागवानी मेला का हुआ आयोजन





फलदार वृक्ष लोगों की आजीविका संवर्धन ही नहीं जलवायु परिवर्तन में भी सहायक है:बीपीओ राजेश्वर रजक





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पत्थलगड़ा/चतरा। प्रखंड के नावाडीह पंचायत भवन में मनरेगा अंतर्गत विरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव सह बागवानी मेले का आयोजन हुआ। आयोजन के अध्यक्षता नावाडीह पंचायत मुखिया कंचन देवी और संचालन बीपीओ राजेश्वर रजक ने किया।आयोजन के मुख्य अतिथि पत्थलगड़ा जिप सदस्य राम सेवक दांगी उर्फ़ भगत जी,थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी,विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार सुमन, नौनगांव पंचायत मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा,पूर्व मुखिया मेघन दांगी उपस्थिति थे। वहीं बागवानी मेले के आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया गया।





आयोजन के दौरान प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि बड़े पैमाने पर फलदार वृक्ष न केवल लोगों की आजीविका संवर्धन में बल्कि जलवायु परिवर्तन में भी सहायक साबित हो रहे हैं।आम की बागवानी को लेकर नावाडीह पंचायत के मुखिया मेघन दांगी ने कहा कि बिरसा ग्राम हरित योजना के तहत लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में अग्रसर उक्त योजना के तहत किसान किसी भी वैरायटी का फलदार लगा सकते हैं।पौधा रोपण के वर्तमान मौसम में फलदार पौधों को रोपण पर विशेष प्रयास किया जाएगा।वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को बागवानी को लेकर कई विशेषताएं बताए। साथ ही लोगों को आम बागवानी लेने के लिए अग्रसर किया गया। आयोजन में उपमुखिया,पंचायत सचिव,रोजगार सेवक,बागवानी सखी, जे.एस. एल.पी. एस.के कर्मियों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।