विशेष संवाददाता,रांची। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट पास अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया।





इस मौके पर निपु सिंह ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी कद्दावर नेता के साथ-साथ बहुत अच्छे कवि और पत्रकार भी थे।अटल जी जब भी संसद में बोलते थे तो विपक्ष के नेता भी बहुत ध्यान से उनकी बातों को सुनते थे।उनको प्यार से लोग अजातशत्रु, भारत मां के सच्चे सपूत, राष्ट्रपुरुष और सच्चे देशभक्त भी कहते थे।उन्होंने प्रधानमंत्री रहते भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाया और पाकिस्तान के खिलाफ संबंध को अच्छा किया। उन्होंने ऐसा कार्य किया है कि देश हमेशा याद करेगी।