आर. जी.एस+2हाई स्कूल चुरचू के बच्चों ने इंटर आर्ट्स में किया बेहतर प्रदर्शन
प्रतिनिधि,चुरचू। जैक द्वारा इंटर आर्ट्स के घोषित परीक्षा परिणाम में आर. जी.एस+2हाई स्कूल
चुरचू के बच्चों ने इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन किया। इस कॉलेज से इंटर आर्ट्स की परीक्षा में कुल 62 विधार्थी शामिल हुए थे जिसमें सभी विधाार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसमें 50विधाार्थी प्रथम श्रेणी से एवं 12 विधार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इसमें अंजनी कुमारी 381 अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर रही। दूसरे स्थान पर रिंकी कुमारी को 372 अंक, तीसरे स्थान पर रही अनीशा मुर्मू को 370 अंक, चतुर्थ टॉपर मुस्कान खातून को 364अंक पांचवे टॉपर
सेहाना परवीन को 354 अंक रिया कुमारी को 353 अंक हासिल हुआ है। किरण कुमारी एवं खुशबू कुमारी 351 अंक लाकर संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहीं। राधिका कुमारी 342, सातवें, स्थान में महिमा मुर्मू 340, रानी कुमारी 332, चांदनी गुप्ता 330, प्रमिला हंसदा 326,विकास कुमार 314 अंक लाकर , आठवें, नौवें, दसवें, ग्यारहवें एवं बारहवें स्थान पर रहे।विद्यालय के निर्देशक चंद्रदेव कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्रओं को बधाई दी है। एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।





