पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में बुधवार को महिला मोर्चा की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम ने की।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव शामिल हुए।





झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने जिले के सभी प्रखंडों और विभिन्न पंचायतों से आई महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी महिलाओं के सहयोग से हमने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया,जिसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं,लेकिन अभी विधानसभा चुनाव के रूप में एक और लड़ाई हमें लड़नी है।आप सभी पंचायत और बूथ स्तर पर महिलाओं की एक मजबूत टीम बनाकर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ पहुंचाने में उनका सहयोग करें,ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में पुनः हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार बनाने में अपना योगदान दे सकें।





महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को दिलाते हए उन्हें जागरूक करें। साथ ही पंचायत व बूथ स्तर पर भी महिलाओं की टीम बनाने का निर्देश दिया।





जिला सचिव सुलेमान बास्की ने अपने संबोधन में कहा कि इस लोकसभा चुनाव में आपने अहम भूमिका निभाई है।उसी तरह से इस आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए भी जुट जाएं।





इस बैठक में प्रखण्ड स्तर पर बैठक बुलाकर पंचायत स्तर पर महिला कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर जिप अध्यक्षा जुली ख्रिस्टमुनि हेंब्रम,महिला जिला सचिव सुशीला देवी,लिट्टीपाड़ा महिला प्रखंड अध्यक्ष अन्ना हेंब्रम,अमड़ापाड़ा महिला प्रखंड अध्यक्ष अनिता मुर्मू,फुलमुनी मरांडी,प्रियंका मरांडी,रूपामुनि सोरेन सहित सभी प्रखंडों की प्रखंड अध्यक्ष सचिव सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।