नई दिल्ली:

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (InterGlobe Aviation) से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। एयरलाइन ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूटों की उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge) बढ़ाने का ऐलान किया है। यह नई दरें 6 अक्टूबर 2026 की रात 12:01 बजे के बाद की जाने वाली सभी नई बुकिंग्स पर लागू होंगी।

फ्यूल चार्ज में यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर से एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट ईंधन की कीमतों में हुई 13.2 प्रतिशत की भारी वृद्धि के बाद उठाई गई है।

घरेलू रूटों पर फ्यूल सरचार्ज की दरें (Sector Wise)

घरेलू उड़ानों में दूरी के आधार पर सरचार्ज ₹375 से बढ़ाकर ₹1,300 प्रति सेक्टर तक कर दिया गया है:

दूरी (किलोमीटर में)पुराना फ्यूल चार्ज (₹)नया रिवाइज्ड फ्यूल चार्ज (₹)
0 - 500 KM₹275₹375
501 - 1,000 KM₹400₹600
1,001 - 1,500 KM₹600₹900
1,501 - 2,000 KM₹800₹1,150
2,000 KM से अधिक₹950₹1,300

इसे भी पढ़ेंः FSSAI की जांच में नेस्ले इंडिया का 'लो-फैट डेयरी व्हाइटनर' असुरक्षित: FSSAI और कंपनी के दावों के बीच जंग

अंतरराष्ट्रीय (International) रूटों के नए चार्ज

अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए इंडिगो ने ₹1,000 से लेकर ₹10,000 तक का फ्यूल सरचार्ज तय किया है:

इंटरनेशनल रूटनया फ्यूल चार्ज (₹)
SAARC देश (500 KM तक)₹1,000
SAARC देश (501 KM और उससे अधिक)₹3,000
साउथ-ईस्ट एशिया (South-East Asia)₹5,500
GCC और मिडिल ईस्ट (Middle East)₹5,500
नॉर्थ एवं ईस्ट एशिया (North & East Asia)₹5,500
अफ्रीका (Africa)₹6,000
यूरोप (Europe)₹10,000

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: ट्रैफिक ई-चालान न भरने वालों की गाड़ियां होंगी जब्त, RC और ऑनलाइन सेवाएं होंगी फ्रीज

लगातार तीसरे महीने बढ़े ATF के दाम

1 अक्टूबर 2026 से जेट फ्यूल के दाम ₹121 प्रति लीटर से बढ़कर लगभग ₹137 प्रति लीटर पहुँच गए हैं। पिछले तीन महीनों में ATF की दरों में कुल मिलाकर लगभग 25% का इजाफा दर्ज हुआ है। इंडिगो के अनुसार, पिछले एक दशक में ईंधन की लागत अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गई है।

एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि ईंधन की दरों में हुई बढ़ोतरी की तुलना में यह सरचार्ज वृद्धि कम रखी गई है ताकि यात्रियों पर अचानक बहुत अधिक बोझ न पड़े, हालांकि ऑपरेटिंग कॉस्ट में वृद्धि के कारण यह फैसला लेना अनिवार्य था।

#IndiGo #AviationNews #FlightTicketPrices #FuelSurcharge #ATFPriceHike #AirTravel #InterGlobeAviation #TravelNews #BreakingNews #LatestHindiNews