प्रतिनिधि,गोला। हजारीबाग लोकसभा से इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल का गोला प्रखंड क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आज गुरुवार को निर्धारित है। ग्राम नेमरा स्थित दिसोम गुरु शिबूसोरेन के पैतृक गांव से क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत की जानी है। वहीं से चुनावी बिगुल फूकने का निर्णय लिया गया है।
इस क्रम में लुकैया टांड़ स्थित सोना सोबरन शहादत स्थल में माल्यार्पण कार्यक्रम,समय-9.00 बजे शुबह,ग्राम-नेमरा,9.30 बजे शुबह, उपरबरगा मंदिर के सामने-10.30बजे,ग्राम-हरना, 11.30 बजे,ग्राम-बरलंगा,12.30 बजे,ग्राम-सारगड़ीह,1.30 अपराहन,बजे,ग्राम-डिमरा,2.30, अपराहन,ग्राम-सोकला,3.00,बजे,ग्राम नावाडिह के ग्राम-चोकरबेड़ा,3.30 बजे अल्प विश्राम के उपरांत सभा,ग्राम-बाघाकुदर,4.30ग्राम-रायपुरा,5.30बजे, ग्राम -बरवाटांड़,6.30 बजे,ग्राम,पूरबडीह,7.00 बजे।
संबंधित ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक और गठबंधन के तमाम नेता कार्यकर्ताओं से अनुरोध है की समय पर भाग लेकर जय प्रकाश भाई पटेल के विचारों को सुनें। इसकी जानकारी जिला उपाध्यक्ष जाकिर अख्तर,महासचिव राम विनय महतो और प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी ने संयुक्त रूप से दी।





