पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़। बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार और प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम नरोत्तमपुर, धूप घड़ियां, कुमारपुर में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया गया।साथ ही श्रीकुमार सरकार मानसारुल हक ने संबोधित किया। राजमहल इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील किया। ग्रामीणों से कहा कि गठबंधन प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा को अधिक से अधिक मतों से विजय दिलाकर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करें।





मौके पर जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला महासचिव कृष्णा यादव, नगर अध्यक्ष बंसराज गोप, रामविलास महतो, नासिम आलम,सेलिम हुसैन,मिरजाहान विश्वास, आसगर अली, सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे I