प्रतिनिधि,चतरा। सोमवार को स्थानीय इंदुमति टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय दीभा में नवीन सत्र 2023-24 के सफल संचालन के लिए विद्यालय प्रबन्धकार्यकरिणी समिति के सचिव संजय सिन्हा व विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार दास की अध्यक्षता में कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।





विदित है कार्यशाला के तीसरे व अंतिम दिन में विद्यालय की वार्षिक कार्ययोजना का अंतिम रूप दिया गया। ततपश्चात नवीन सत्र के सफल संचालन के लिए विभाग बंटवारा,सदन बंटवारा,नवीन नामांकन और संबंधित आगामी योजनाओं की बिंदुबार समीक्षा की गई।साथ ही उन्होंने नवीन नामांकन ,बकाया शुल्क ,अनुशासन व विद्यालय में डिजिटल बोर्ड से संबंधित कई दिशा -निर्देश दिए।आगामी छह अप्रैल से विधिवत रूप से पठन -पाठन शुरू करने का निर्णय लिया गया।चार अप्रैल से विधिवत रूप से हवन पूजन कर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया जाएगा।





बैठक में विद्यालय प्रबन्धकार्यकरिणी समिति के सचिव संजय कुमार,प्राचार्य पवन कुमार दास, विद्या मंदिर ,शिशु मंदिर और वाटिका खंड के प्रभारी अयोध्या प्रसाद सिंह,अजय रजक व सरिता गुप्ता सहित सभी आचार्य ,आचार्या उपस्थित थे।