पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक अंतर संस्थान योग प्रतियोगिता और एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। मुख्य अतिथि और निर्णायक झारखंड योग और जिम्नास्टिक एसोसिएशन के कोच विकास कुमार गोप थे। उन्होंने अपनी टीम के साथ योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया।दीपक कुमार वर्मा और किसलय वर्मा ब्रह्म विद्या, विहंगम योग,रांची द्वारा एक संबोधन भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) रमन कुमार झा ने अपने विचार साझा किए। रजिस्ट्रार प्रोफेसर (डॉ.) जेबी पटनायक ने अतिथि और दर्शकों का स्वागत किया।डीन डॉ. शोवोना चौधरी ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर ऋषि कुमार श्रीवास्तव के साथ इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड के संकाय,कर्मचारियों और छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रतियोगिता के विजेता रांची विश्वविद्यालय के योग स्कूल के करण कुमार,निधि कुमारी और सूरज कुमार थे।योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।





