पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,इटखोरी,चतरा। बुधवार को अंचल कार्यालय में राजस्व से संबंधित अस्थाई लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से जिला से प्रति नियुक्त अधिकारी अरुण केसरी और संजय सिंह उपस्थित थे।
आयोजित शिविर में लोगों से म्यूटेशन,शुद्धिकरण और जन आवेदन से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।आवेदन प्राप्ति के उपरांत सभी राजस्व उप निरीक्षकों को जिले से प्रतिनियुक्ति पदाधिकारीयों ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इन सभी मामलों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें,जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।आयोजित शिविर के दौरान अंचल कार्यालय में दिनभर चहल-पहल का माहौल बना रहा।
शिविर को सफल बनाने में अंचल कर्मी अनुभव आनंद,तुलसी कुमार राम,संजय कुमार रोशन,राजेंद्र प्रसाद दांगी, कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष राम और अंचल अमीन प्रकाश कुमार आदि जुटे रहे।





