इटखोरी कांग्रेस कार्यालय में इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक,चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
बैठक में चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की मौलिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई
पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,इटखोरी,चतरा। रविवार को इटखोरी में कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड के इंडिया महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर साकेत शुक्ला के द्वारा की गई।
इस बैठक में इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचारों को प्रस्तुत किया। अपने विचारों को प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं ने चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की जमीनी समस्याओं पर भी चर्चा की। इस क्रम में कार्य करता हूं उन्हें चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में विस्थापितों के पुनर्वास, क्षेत्र में युवाओं के बेरोजगारी और पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। 10 वर्षों में इस क्षेत्र में विकास किस तरह से बाधित रहा इस पर भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायत में बूथ स्तर पर सभी मतदाताओं से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की रणनीति पर विशेष रूप से चर्चा हुई।
इस बैठक में मुख्य रूप से योगेंद्र बैठा, बालमुकुंद राम, जगदीश यादव, अनिल सिंह, श्याम सिंह,जागेश्वर यादव, बबलू केसरी, रामाधीन यादव, सीताराम रविदास, सत्यदेव सोनी, ईश्वर यादव,नेमधारी यादव, कृष्णा साव समेत सैकड़ों की संख्या में महागठबंधन के प्रखंड स्तरीय पंचायत स्तरीय और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता शिरकत किये। सब ने एकमत से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।





