प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा। जिला भाजपा के निर्देशानुसार मंगलवार को इटखोरी कृषि फार्म में भाजपा मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव के निमित मंडल पदाधिकारी, पंचायत संयोजक, सह संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों के कार्यकारणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आने वाले लोकसभा चुनाव में लोकसभा प्रत्यासी कालीचरण सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया गया।





बैठक में मुख्य रूप से मंडल पदाधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि सभी अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर बैठक कर बूथ की मजबूती हेतु कार्य करेंगे।बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा विस्तारक मुन्ना कुमार उपस्थित थे।





बैठक में जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र राम, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य सीताराम दांगी, सुनील कुमार सिंह, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह और उदय सिंह समेत सभी पंचायत के सह संयोजक, सभी बूथ के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।