प्रतिनिधि,इटखोरी (चतरा)। पुलिस अधीक्षक चतरा राकेश रंजन के निर्देशानुसार शुक्रवार को इटखोरी थाना पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना गेट के सामने चलाया गया। वाहन चेकिंग के इस अभियान में इटखोरी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वहां से संबंधित आवश्यक कागजातों, ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट चेकिंग पर विशेष ध्यान दिया। जांच के क्रम में58 मोटरसाइकिल जप्त की। पुलिस ने इन वाहनों के चालक से आवश्यक कागजात की मांग की है, कागजात जमा करने पर हीं बाइक छोड़े जाएंगे। इस अभियान में एसआई बंटी यादव, एसआई अनिल कुमार, एसआई विजय सिंह, थाना के शस्त्रबल मौजूद थे।