इटखोरी प्रखंड सभागार में मुख्यमंत्री मंईंया समान योजना के क्रियान्वयन संबंधी हुई बैठक
3 अगस्त से 10 अगस्त तक चलेगा प्रखंड के सभी पंचायतों में अभियान:सोमनाथ बांकीरा
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।मुख्यमंत्री मंईंया सम्मान योजना को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में क्रियान्वयन से संबंधित बैठ हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सोमनाथ बांकीरा के द्वारा की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईंया सम्मान योजना के क्रियान्वयन तथा इसके तहत आच्छादन हेतु लाभार्थियों के पहचान संबंधित सूचनाओं के संग्रहण, प्रविष्टियां,सत्यापन एवं स्वीकृत संबंधित प्रशिक्षण हेतु इस बैठक का आयोजन किया गया है। इस योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की उम्र वाली महिलाओं,जिसका झारखंड राज्य के राशन कार्ड है तथा मतदाता पहचान है एवं आधार से जुड़ा सिंगल खाता है वह इस योजना के अंतर्गत प्रति माह 1000 रुपया का लाभ ले सकते हैं। जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा नहीं है वे सब भी योजनाओं का लाभ दिसंबर 2024 तक ले सकते हैं।उसके पहचान में खाता को आधार से जुड़वाना जरूरी है। साथ ही उन्होंने आगे बताया कि 3 अगस्त से 10 अगस्त तक प्रत्येक पंचायत में पंचायत स्तरीय कैंप लगाकर आवेदन प्राप्त कर ऑनलाइन किया जाएगा। मुख्यमंत्री मंईंया योजना को आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका द्वारा हर घर तक पहुंचना है और हर महिलाओं को योजना का लाभ दिलाना है।
इस मौके पर सभी आंगनबाड़ी सेविकायें,महिला पर्यवेक्षिका संध्या कुमारी,प्रज्ञा केंद्र के संचालक,मनीष कुमार कंप्यूटर संचालक,मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजय भारती, 20 सूत्री अध्यक्ष जागेश्वर यादव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।





