प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा। सोमवार को चतरा एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर इटखोरी थाना प्रभारी विनोद कुमार और इंस्पेक्टर मनोहर करमाली ने अपने दलबल के साथ पहुंचकर प्रखंड के सभी पेट्रोल पम्प पर सड़क जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी ने हजारीबाग और चौपारण रोड पहुंचकर पेट्रोल पंप के दोनों मालिकों से मुलाकात कर निर्देश दिया की बिना हेलमेट वालों लोगों को पेट्रोल बिल्कुल न दें और बिना सीटबेल्ट के लोगों को डीजल न दें। थाना प्रभारी ने कहा आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान चली जा रही है,जिसके चलते किन्ही का घर न उजड़े यह देखते हुए सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।





पेट्रोल मालिकों ने कहा कि वाहन चालकों को सिर पर हेलमेट रहेगा तभी पेट्रोल मिलेगा, फोर व्हीलर के लिए सीटबेल्ट लगा रहेगा डीजल मिल पाएगा। यह अभियान आज पूरे जिले भर में सड़क जागरूकता अभियान चलाया गया।