इटखोरी में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी के नेतृत्व में रन फॉर वोट में दौड़ा आम व खास
अबकी बार 80 पार का लगा नारा,मतदाताओं को किया गया जागरूक
पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,इटखोरी,चतरा। लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत रविवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए में रन फॉर वोट का आयोजन किया गया। प्रखण्ड अंचल के कर्मी स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी आजीविका संकुल संगठन के कर्मी समेत आमजन सभी ने लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर एक साथ दौड़ लगाई। रन फॉर वोट प्रखण्ड कार्यालय परिसर से शुरू होकर इटखोरी झंडा चौक होते हुए राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय होते प्रेम बुक सेंटर के समीप समाप्त हुआ।इस मौके पर बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बाकीरा के नेतृत्व में डॉ सुमित जयसवाल आजीविका के पिन्टू यादव प्रखण्ड अंचल के कर्मी स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी आजीविका संकुल संगठन के कर्मी समेत आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।





