पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,इटखोरी,चतरा।जैसे-जैसे गर्मी का तापमान बढ़ता जा रहा है।वैसे-वैसे चुनावी तापमान में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।जिले के प्रखंड मुख्यालयों में और सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के अपने-अपने कार्यालय सक्रिय होने लगे हैं। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर अपने-अपने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का गुहार जनता जनार्दन से लगा रहे हैं।इसी क्रम में इटखोरी में हजारीबाग इटखोरी मार्ग में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के द्वारा किया गया।





इस अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सिमरिया विधायक के द्वारा किया गया।उद्घाटन के पश्चात विधायक ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने‌ किया।वहीं मंच संचालन का कार्य शिवकुमार राणा के द्वारा किया गया।





इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचारों को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि हम सब का यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों के बीच जाएं और उनसे अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह करें और भारतीय जनता पार्टी के चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के कर्मठ लोकप्रिय उम्मीदवार कालीचरण सिंह को अपना कीमती वोट देकर विजय दिलाने के प्रति उन्मुख हो।मौके पर बोलते हुए वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता रामकुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मोदी जी का विकल्प दूसरा कोई नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की ताकत एक-एक कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इसी संकल्प के साथ प्रत्येक गांव गांव और गांव के हर बूथ पर जाकर मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।





इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने एक मत से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कालीचरण सिंह को अधिक से अधिक मतों से जिताकर लोकसभा में भेजने का संकल्प लिया।मौके पर भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक किशुन कुमार दास ने भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि समय बहुत कम रह गया है और इस अल्प समय में हम सब की यह जिम्मेवारी है कि हम सब एक सार्थक कोशिश करें,जिससे हमारे प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों की प्राप्ति हो। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्यकर्ताओं को ठोस एवं कारगर कदम उठाने की जरूरत पर बल दिया। कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी पूरी ताकत मोदी जी के संकल्प को पूरा कर करने में लगा देने की शपथ ली।





मौके पर मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, जिला मंत्री सतीश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार सिंह, निरंजन सिंह, शिवकुमार राणा, रामाधार राम, अनुज कुमार दांगी, आशीष कुमार मिश्रा समेत सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।