प्रतिनिधि,इटखोरी।इटखोरी (चतरा) प्रखंड में शुक्रवार से चार दिवसीय लोक आस्था से जुड़ा हुआ छठ व्रत का शुभारंभ नहाए खाए से शुरू हुआ। 19 नवंबर को छठ व्रती आस्ताचल गामी सूर्य को पहले अर्घ्य देंगी एवं 20 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देंगे इसके साथ ही चार दिवसीय छठ पूजा का पारण के साथ समापन होगा। छठ पूजा को देखते हुए प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर साफ सफाई के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रखंड के प्रबुद्ध जन,जन प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण आस्था के इस महापर्व के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। सभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। छठ घाटों की सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।