प्रतिनिधि,चौपारण। बिशनपुर प्रखंड के झापा पंचायत के बिशनपुर में इतवारी छठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत उपवास कर संध्या काल में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों ने सुख, शांति, ऐश्वर्य एवं समृद्धि की भगवान भास्कर से कामना की। इसके साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा एकदिवसीय इतवारी छठ का समापन हुआ।