प्रतिनिधि,चाईबासा।इनरव्हील क्लब चाईबासा शाखा के द्वारा क्लब के सदस्यों के बीच होली मिलन एवं महिला दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया।रंगारंग इस आयोजन में सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया।रिमझिम पसारी और सिद्धि जिंदल ने नृत्य एवं पलक दोदराजका ने कविता पाठ कर सभी को प्रभावित कर दिया, हिना ठक्कर, मंजरी पसारी और गीता शर्मा ने वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं की स्थिति पर काव्य पाठ कर कार्यक्रम को सजीव बना दिया।
इस मौके पर महिला कॉलेज बी एड विभाग की सहायक शिक्षिका डॉक्टर अर्पित सुमन भी उपस्थित थी, क्लब की अध्यक्ष मंजरी पसारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।उन्होंने भी इस मौके पर परिवार एवं समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और बताया कि समाज में महिलाएं परिवार की मुख्य धुरी होती हैं।परिवार के संपूर्ण विकास में उनका योगदान अमूल्य होता है, महिलाओं को भी अपने व्यक्तित्व में लगातार विकास करना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की संपादक श्वेता खुशबू दोदराजका एवं ममता जिंदल का प्रयास सराहनीय रहा।इस मौके पर क्लब की सभी सदस्य उपस्थित थे।





