प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)। झारखंड राज्य के धनबाद जिला के गोविंदपुर में आयोजित तीन दिवसीय इस्लामिक इस्तेमा में पहुंचने के लिए बालूमाथ के सैकड़ों मुस्लिम धर्म के लोग छोटी बड़ी वाहनों से रवाना हुए।बताते चले की मुस्लिम धर्मलंबियों के द्वारा गोविंदपुर में तीन दिवसीय इस्तेमा का आयोजन किया गया है जिसे लेकर रविवार को प्रखंड के सैकड़ों इस्लाम धर्म मानने वाले लोग इस्तमा में पहुंचने के लिए रवाना हुए।





इस मौके पर मौलाना वाजिद चतुर्वेदी ने कहा कि इस्लामिक धर्म को जानने के लिए एवं धर्म के प्रचार को लेकर यह आयोजन किया गया है।इस आयोजन में देश के कई बड़े-बड़े आलिम ओलेमा अपने विचार को रखेंगे,जिस पर इस्लाम धर्म के लोग अपने जीवन में उतारकर धर्म और खुद का विकास करेंगे। इस इस्तेमा में लाखों लोग मौजूद होंगे। इस्तेमा में भाग लेने के लिए मौलाना जुबैर, मो० नायर, मो० जसीम चूड़ीहार,मो० फिरोज, मो० खुर्शीद, मो० पिंकू, मो० तनवीर,मो० उस्मान, रहमान अंसारी, अनवर अंसारी, मो० साहब सिद्दीकी,मो० आसिफ, मो० ऐनुल,मो० अफरोज सहित प्रखंड क्षेत्र विभिन्न गांवों से सैकड़ो से अधिक लोग रवाना हुए।