पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,जगन्नाथपुर।मुस्लिम समुदाय ने सोमवार को जगन्नाथपुर मुख्य अनुमंडल में पूरे सादगी के साथ ईद-उल-अजहा मनाया।जगन्नाथपुर प्रखंड के जगन्नाथपुर,जैतगढ़ व डांगुवापोसी के ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा की गई। मस्जिद में नमाज अदा कर देश दुनिया के लिए अमन-चैन की दुआएं मांगीं।जगन्नाथपुर में तीन मस्जिद पर बकरीद का नमाज अदा की गई।मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरो की कुर्बानी दी। खुशनुमा माहौल में नमाज अदा की गई।
सर्वप्रथम रहिमाबाद मस्जिद में मौलाना ने नमाज अदा कराई। फिर जगन्नाथपुर मस्जिद मेें व मौलानगर मस्जिद में मौलाना द्वारा बकरीद की नमाज अदा कराई गई। इस दौरान बकरीद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन क्षेत्रों के चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी भी लगातार इन क्षेत्रों में नजर रख रही थी।
बकरीद पर्व में नमाज अदा करते समय मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई थी।मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश नंदन मिज,बीडीओ अमित कुमार मिश्रा,सीओ मनोज मिश्रा,जगन्नाथपुर थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी सहित पुलिस बल मस्जिद में तैनात थे। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।





