ईश्वरीय वरदान है पुरोहिताई जीवन :विधायक भूषण बाड़ा
डिकन रॉबर्ट केरकेट्टा का हुआ पुरोहिताभिषेक
प्रतिनिधि,सिमडेगा। सिमडेगा जिला के पाकरटांड़ प्रखंड के आसनबेड़ा चर्च परिसर में डिकन रॉबर्ट केरकेट्टा का पुरोहिताभिषेक समारोह संपन्न हुआ। डिकन का पुरोहिताभिषेक बिशप विंसेंट बरवा की अगुवाई में संपन्न कराया गया। मौके पर बिश्प की अगुवाई में बिशेष मिस्सा पूजा हुई। बिशप का सहयोग फादर फेबियन डुंगडुंग, फादर जोनशन चिटूकुलम, फादर गाब्रियेल डुंगडुंग, फादर शैलेस सोरेंग, फादर अजीत सोरेंग, फादर जोन कुल्लू, फादर एडवॉर्ड केरकेट्टा, फादर जोसेफ एक्का, फादर अल्फोंस एक्का ने किया।
विधायक भूषण बाड़ा ने कहा पुरोहिताई जीवन ईश्वरीय वरदान है। ईश्वर पुरोहिताई के द्वारा दुनिया को पवित्रीकरण करना चाहता है। ख्रीस्तीय जीवन ईश्वर के द्वारा दिया हुआ जीवन है। पुरोहिताई जीवन त्याग, तपस्या, सेवा, समर्पण तथा पवित्रता का जीवन है। वहीं जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि पुरोहित समाज के लिए एक शिक्षक, पुरोहित तथा चरवाहे का काम करता है। पुरोहित सेवा पाने के लिए नहीं पर सेवा देने के लिए होता है।
मौके पर डिकन फादर रॉबर्ट केरकेट्टा का विधायक भूषण बाड़ा एवं जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने बुके देकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रजत लकड़ा, अजीत लकड़ा, सि मार्था डुंगडुंग, सिस्टर शांतिलता, अन्ना ज्योति, कुमुदनी, शशिलता, पंसस प्रतिमा कुजूर, तारसिला खडि़या, माईकल खडि़या, मुखिया रेखा, रोस सोरेंग, जोन कुल्लू, इग्नासियुस सहित काफी संख्या में मसीही धर्मावलंबी उपस्थित थे।





