प्रतिनिधि,जमशेदपुर। सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर, पोटका थाना अंतर्गत समरसाई व कौराडीह और कोवाली थाना अंतर्गत पालीडीह में अवैध शराब बिक्री स्थलों में छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि मौके से फरार दो अन्य अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध टीम ने मामला भी दर्ज कराया है। गिरफ्तार शराब विक्रेता बबलू महाकुड़ पालीडीह कोवाली का रहने वाला है। वहीं छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब भी जब्त किया है,जिसमें किंग गोल्ड व्हिस्की 750 एमएल फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश ओनली 50 पीस, मैकडॉवेल व्हिस्की 375 एमएल 6 पीस, 750 एमएल एक पीस, स्टर्लिंग बी 7 व्हिस्की 750 एमएल एक पीस, गॉडफादर बियर 650 एमएल 14 पीस, 500 एमएल 8 पीस और किंगफिशर बियर 500 एमएल फॉर सेल इन उड़ीसा ओनली 2 पीस शामिल है।





