प्रतिनिधि,सिमरिया(चतरा)। प्रखंड कार्यालय भवन में बुधवार को उन्नति फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यह उद्धघाटन केंद्र से आए अभिषेक, राज्य कार्यालय के अखौरी, महेंद्र, जिला के डीपीएम, डीएलएम और बीओडी डायरेक्टर ने संयुक्त रुप से विधिवत फीता काटकर किया।





उद्धघाटन के मौके पर उन्नति फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का बिजनेस प्लान पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा किया गया।साथ ही आगे व्यापार करने पर प्लाननिंग की गई।





मौके पर सिमरिया प्रखंड प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस बीपीएम राहुल रंजन पांडेय, बीपीओ सुरेंद्र कुमार प्रजापति, अनीता देवी, बीओडी संगीता देवी, सीईओ अनिमेष कुमार मिश्रा, स्वीटी कुमारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिलडुंगडुंग, जिला आजिविका प्रबंधक राजेश कुमार राम और एफपीसी के शेयर होल्डर्स उपस्थित थे।