प्रतिनिधि,जमशेदपुर।होली पर्व के मद्देनजर जिले की उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए उत्पाद विभाग द्वारा लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मुसाबनी थाना अंतर्गत बेनासोल व सुरदा और डुमरिया थाना अंतर्गत सेरालडीह व भागाबांधी में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में टीम ने शराब भी जब्त किया। जबकि छापेमारी की भनक लगते ही अवैध शराब विक्रेता फरार होने में सफल रहा है। जिसके विरुद्ध टीम ने मामला भी दर्ज कराया है।
छापेमारी के दौरान टीम ने विभिन्न ब्रांड के 9 लीटर विदेशी शराब फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल ओनली और 108 पीस किंगफिशर बियर भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आगामी होली पर्व को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा।





