पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।उपायुक्त माधवी मिश्रा ने शनिवार दोपहर जिला कोषागार का निरीक्षण किया।इस दौरान उपायुक्त ने कोषागार के सभी काउंटर का निरीक्षण किया।साथ ही जिला कोषागार पदाधिकारी को शनिवार रात्रि 10 बजे तक सभी बिल के भुगतान प्रक्रिया पूरी करने और समय पर उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया है।
उपायुक्त माधवी मिश्रा ने ट्रेजरी परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया।मौके पर पर जिला कोषागार पदाधिकारी पंकज कुमार और जिला कोषागार के सभी कर्मी मौजूद थे।





