पूर्वांचल सूर्य संवाददाता, पाकुड़।उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय परामर्श दात्री और जिला स्तरीय साख समिति की बैठक संपन्न हुई।समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री जनधन योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना,सुरक्षा बीमा योजना जीवन ज्योति योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।





जिले के सभी बैंक प्रबंधकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण।उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिले इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ बैंक को भी सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है।योजनाओं के संचालन में लापरवाही नहीं बरतें निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करें।





इसके अलावा उपायुक्त मनीष कुमार ने क्रेडिट कार्ड की समीक्षा की।समीक्षा क्रम में विभिन्न बैंकों में लंबित केसीसी आवेदन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने डीडीएम नाबार्ड और एलडीएम को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों को निष्पादित करें। वार्षिक साख योजना समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वितीय वर्ष 2024-25 का लक्ष्य 1200 करोड़ है। तृतीय तिमाही में 763 करोड़ प्राप्त किया गया है जो कि प्रतिशत 63.59% है एवं सीडी रेशिओ 48.56% है।





इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का,भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबन्धक, डीडीएम नाबार्ड प्रेम कुमार, एलडीएम धनेश्वर बेसरा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।