पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद। झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने जिला कोषागार स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्रश्न पत्रों को आयोग द्वारा निर्धारित एसओपी के तहत समय पर और सुरक्षित तरीके से संबंधित परीक्षा केंद्रों में पहुंचाने का निर्देश दिया।
साथ ही संबंधित परीक्षा केन्द्र के कोड का प्रश्न पत्र के बॉक्स में लगे कोड के साथ अच्छे से मिलान करने, निर्धारित वाहन और निर्धारित रूट से गंतव्य तक पहुंचने का निर्देश दिया।
डिस्पैच सेंटर में उपायुक्त माधवी मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।





