प्रतिनिधि,चतरा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने प्रतापपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के फोटो पर माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धाजंली देकर शत शत नमन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि देश के आजादी की संघर्ष में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की कठिन त्याग,संघर्ष,वीरता जैसे जीवन मूल्यों से हमे सीख लेने की आवश्यकता है।सम्पूर्ण देश उनके शहादत की ऋणी रहेगा।