प्रतिनिधि,साहिबगंज।उपायुक्त हेमंत सती ने शहरी क्षेत्र में नगर परिषद साहिबगंज द्वारा किए जा रहे कार्यों का बाइक से निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने घोघी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण,बरसात के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में छोटे बड़े नालों की सफ़ाई, DWSD द्वारा किए जा रहे जलापूर्ति योजना के हाउस कनेक्शन का कार्य,अमृत 2.0 के अंतर्गत किए जा रहे किदवई पथ तालाब का जीर्णोद्धार, जयप्रकाश नगर और दहला जैसे निचले क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया और उनमें सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शहर को सुंदर बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय के निकट स्थित खाली पड़ी भूमि को पार्क के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा उपायुक्त ने कॉलेज के सामने की भूमि को चौपाटी के रूप में विकसित करने,शहर में महिलाओं को गरिमामयी वातावरण देने के लिए महिला केंद्रित टॉयलेट का निर्माण करने, राहगीरों के बैठने की व्यवस्था आदि के संबंध में कई आवश्यक निर्देश भी दिए।उपायुक्त ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत चल रहे साहिबगंज शहरी जलापूर्ति योजना कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर परिषद के प्रशासक सोमा खण्डैत, सिटी मैनेजर,सहायक अभियंता,कनीय अभियंता, DWSD के कनीय अभियंता,लेखापाल,सफाई प्रभारी,सफाई एजेंसी आकांक्षा प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि सहित नगर परिषद के अन्य कर्मी उपस्थित थे।





