प्रतिनिधि,चतरा।उपायुक्त अबु इमरान ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित आपूर्ति शाखा, स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, विधि शाखा, जन शिकायत शाखा, नीलाम पत्र शाखा समेत संचालित अन्य शाखाओं का औचक निरीक्षण किया।





निरीक्षण के क्रम में उन्होंने समय पर कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थित, उपस्थित पंजी, कार्यालय के साफ सफाई, लंबित मामले का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही शाखा में कार्य को लेकर मिलने आए आमजन की भी समस्या सुन संबंधित पदाधिकारी को मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।





उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड एवं जिला के पदाधिकारी एवं कर्मी ससमय कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का निष्पादन करें। वहीं मौके पर उपायुक्त ने शाखाओं के जर्जर स्थिति को देख संबंधित पदाधिकारी को मर्रमत्ति कार्य करने का निर्देश दिया।