ऋण सह समझौता शिविर में एक लाख 80 हजार की उगाही, 22 ने ओटीएस के तहत किया समझौता
ऋण जमा नही करने वालो पर होगी कारवाई:प्रबंधक
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बरही। बैंक ऑफ़ इंडिया बरही शाखा ने अपने केसीसी एनपीए खाता धारकों के लिए कोनरा पंचायत भवन में ऋण वसूली सह समझौता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बरही शाखा के विभिन्न पंचायत से दर्जनों एनपीए खाता धारक पहुंचे,जिन्हे ऋण वसूली से संबंधित जानकारी दी गई।
शाखा प्रबंधक आकाश सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 22 ग्राहकों के 12 लाख ऋण को मात्र 4 लाख रुपए में समझौता किया गया।समझौता के तहत 1 लाख 80 हजार रुपए की अदायगी हुई। कई ग्राहको को समझौता के बाद बुकिंग राशि जमा लेकर शेष राशि के लिए 30 दिन का समय दिया गया।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि सभी एनपीए खाता धारक एकमुश्त ऋण अदायगी योजना का लाभ उठाए। इस योजना के तहत अधिकतम छूट मिल रहे है। ऋण जमा नही करने वाले ग्राहकों के खिलाफ नियसंगत कारवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के और बरही शाखा में 2808 केसीसी खाता एनपीए है,जिसके तहत करीब 19 करोड़ रुपए की राशि बकाया है। ऋण लेना अच्छी बात है पर उसकी अदायगी के लिए लोगों को सचेत और गंभीर होना चाहिए।





