रांची/मुंबई।द एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (एएससीआई) ने फ्यूचरब्रांड्स के साथ साझेदारी में मुंबई में आयोजित #GetItRight एएससीआई ब्रांड इंफ्लूएंसर समिट 2023 में ‘वील्डिंग इंफ्लूएंस, नर्चरिंग ट्रस्ट रिपोर्ट पेश किया।
इस समिट को उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार सिंह ने संबोधित किया। इसमें टॉप इंफ्लूएंसर्स ट्रांस आइकॉन और इंफ्लूएंसर सुशांत दिवगिकर (ऊर्फ रानी), ग्लोबल इंडियन फैशन आइकॉन मासूम मीनावाला, डिजिटल क्रियेटर और भारत की कल्चरल एम्बेसेडर कामिया जानी, फूड राइटर और एक्टर कुणाल विजयकर, डिजिटल कंटेन्ट क्रियेटर विराज घेलानी, युवा फिनफ्लूएंसर अनुष्का राठौड़ और भारत की पहली स्किन-पॉजिटिव इंफ्लूएंसर प्रबलीन कौर ने मेजबानी की।जाने-माने कॉमेडियन, एक्टर और संगीतकार वीर दास ने पत्रकार अनुराधा सेन गुप्ता के साथ अपने अनोखे व्यंग्यात्मक वन-लाइनर्स से दर्शकों को रोमांचित किया।
एएससीआई की सीईओ और महासचिव मनीषा कपूर ने कहा कि एएससीआई उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश देने के अलावा गेटइट्राइट में विज्ञापन के परितंत्र की मदद करने के लिये भी प्रतिबद्ध है।
एएससीआई ब्रांड इंफ्लूएंसर समिट के एजेंडा में
संरक्षक से जुड़ना उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार सिंह का मुख्य सम्बोधन,वील्डिंग इंफ्लूएंस, नर्चरिंग ट्रस्ट रिपोर्ट और इंफ्लूएंसर मार्केटिंग पर पैनल चर्चा,आयोजन के नॉलेज पार्टनर बिग बैंग सोशल द्वारा ब्रांड-इंफ्लूएंसर की सफल भागीदारियों के प्रभाव को समझना, कैटेगरी स्पॉटलाइट सेशंस, रेसिपी फॉर सक्सेस (फूड एंड हेल्थ), अप क्लोज एंड पर्सनल (फैशन एंड ब्यूटी), रीचिंग फॉर द स्काई (ट्रैवेल एंड लाइफस्टाइल) और शो मी द मनी (फाइनेंस एंड फिनटेक), फ्यूचर गेज़िंग सेशन, इंफ्लूएंसर मार्केटिंग के भविष्य की एक झलक, सर्कल ऑफ ट्रस्ट, वीर दास के साथ दिलचस्प बातचीत,कोक स्टूडियो भारत की प्रस्तुति आदि महत्वपूर्ण विषय शामिल थे।
कार्यक्रम के सह-प्रायोजकों ने वील्डिंग इंफ्लूएंस, नर्चरिंग ट्रस्ट रिपोर्ट को भी को-स्पॉन्सर किया। रिपोर्ट के अन्य सह-प्रायोजक डैनोन इंडिया, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, मामाअर्थ और रेड बुल इंडिया थे।





