गुमला।झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है।जहां नई प्रेमिका के प्यार में पड़े आशिक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू से वारकर और पत्थर से कुचलकर दर्दनाक मौत की सजा दी,क्योंकि मृतक नाबालिक लड़की आशिक के नए प्यार में बाधक बन रही थी।पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आशिक बृजेश गोप को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में शामिल आरोपी बृजेश गोप की नई नाबालिग गर्लफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
पूरा मामला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के चापाटोली का है।चापटोली की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग बरखा कुमारी 19 मार्च से गायब थी।अचानक बेटी के गायब होने के बाद पिता सलहु गोप ने थाने में अगवा होने की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए नाबालिग किशोरी बरखा कुमारी के एएक्स बॉयफ्रेंड बृजेश गोप को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।इस दौरान जब पुलिस ने आरोपी एक्स बॉयफ्रेंड से कड़ाई से पूछताछ की तो वो टूट गया।
पूछताछ में आरोपी आशिक ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी नई प्रेमिका जो करंज थाना क्षेत्र के कोंजारा गांव की रहने वाली है। उसके साथ मिलकर एक साजिश के तहत 19 मार्च को बरखा कुमारी को फोन कर मिलने के लिए चेठली टोंगरी पहाड़़ बुलाया था, जिसके बाद अपनी नई प्रेमिका के साथ मिलकर धारधार चाकू से बरखा कुमारी पर हमला कर दिया।बरखा जब जमीन पर गिर गई तो उसकी पहचान छुपाने के लिए बड़े-बड़े पत्थरो से उसके चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया।नई प्रेमिका के साथ बृजेश गोप ने मृतका बरखा के शव को चेठली टोंगरी पहाड़ पर ही छुपा दिया।पुलिस ने गिरफ्तार प्रेमी बृजेश गोप की निशानदेही पर चेठली टोंगरी पहाड़ से मृतक बरखा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी आशिक बृजेश ने बताया कि उसकी और उसकी नई प्रेमिका के बीच उसकी एक्स गर्लफ्रेंड बरखा रोड़ा बन रही थी। उस दौरान बरखा की वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इस बात से तंग आकर बृजेश गोप ने अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को साजिश के तहत सुनसान जगह पर बुलाकर मौत के घाट उतार दिया।
इस मामले में रायडीह थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची बरखा कुमारी हत्याकांड मामले का खुलासा किया। पुलिस ने गिरफ्तार आशिक बृजेश को जेल भेज दिया है।वहीं इस घटना में शामिल बृजेश की नई प्रेमिका जो नाबालिग है।उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए बाल सुधार गृह भेजा है।





