पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।जिले के डायट भवन में बुधवार 11बजे से जे गुरुजी एप्प,पीएमएस पोर्टल,आईसीटी और स्मार्ट क्लास के संचालन से संबंधित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी के अध्यक्षता जूही रानी,क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी तथा जयेंद्र कुमार मिश्र एडीपीओ की उपस्थिति में पाकुड़ ज़िले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी आईसीटी इंस्ट्रक्टरों के साथ हुआ।
उपरोक्त प्रशिक्षण में ज़िले के लगभग एक सौ आईसीटी इंस्ट्रक्टर उपस्थित हुए। प्रशिक्षण मुकेश कुमार आईसीटी प्रभारी,संजय कुमार,जे गुरुजी एप्प डेवलेपर स्कूलनेट रांची अमित कुमार शर्मा,सुमित कुमार साहा जिला समन्वयक, ललन कुमार,जय प्रकाश,मोनू पी साहा व अन्य के द्वारा दिया गया।





