पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।बादम कोयला खनन परियोजना द्वारा मंगलवार को एनटीपीसी सीकरी कार्यालय में प्रेस मीट का आयोजन किया गया।परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने सभी का स्वागत किया।
बादम परियोजना टीम द्वारा अब तक के परियोजना के विकास के बारे में जानकारी दी गई और साथ ही उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एनटीपीसी बड़कागांव कार्यालय में एक जन सूचना केंद्र स्थापित किया जाएगा।
इसके बाद सभी पत्रकरों से चर्चा की गई,जिसमें पत्रकारों ने जनता की चिंता के बारे में बात की।बादम टीम ने इसे नोट किया साथ ही इसकी सराहना की। स्थानीय समाज की अपेक्षाओं पर काफी चर्चा के बाद प्रेस मीट समाप्त हुई। परियोजना प्रमुख ने आश्वासन दिया कि ऐसी बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।





