प्रतिनिधि,पाकुड़।राजमहल लोकसभा सीट से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के नामांकन सभा में आजसू पाकुड़ जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम शामिल हुए।उन्होंने कहा कि आज की नामांकन रैली की विशाल भीड़ ने बता दिया कि इस बार राजमहल लोकसभा सीट एनडीए के पक्ष में हैं। यह बात साहिबगंज जिला में स्थित सिदो कान्हु स्टेडियम में आयोजित नामांकन सभा में कही। उन्होंने ये भी कहा कि इस भीषण गर्मी में कार्यकर्ताओं का धैर्य इसका गवाह बन गया और जनता का आशीर्वाद भी मिल गया।
आलमगीर ने सांसद विजय हांसदा पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि विगत 10 सालों में जनता को सिर्फ छलने का काम किया। उन्होने पिछले 10 वर्षों से अपने कार्यकाल में जनता के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। विजय हांसदा को सिर्फ अपने ठेकेदारी से मतलब है। उन्होने ये भी कहा कि राजमहल की भोलीभाली जनता इस बार किसी के बहकावे में नहीं आयेगी और न ही अपनी गलती दोहराएगी। साथ में आजसू जिला प्रवक्ता शेकसादी राहमातुल्ला, जिला मीडिया प्रभारी आहमदुल्ला, परवेज अख्तर, मोहमीन, मुजीबुर और यूनुस सहित दर्जनों आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।





