प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के अंगों पंचायत अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय अंबा टोला में वर्ग 1 एवं 2 वर्ग के विद्यार्थियों के बीच मुखिया नीलम देवी एवं उप मुखिया लालो कुमार के द्वारा बच्चों के बीच ड्रेस, स्वेटर, और जूते ,मौजे का वितरण किया गया।तत्पश्चात मुखिया ने कहा बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए शिक्षक अभिभावक दोनों को मिलकर प्रयास करना होगा तो परिणाम सुखद होगा।सरकार की या महत्वकांक्षी योजना काफी सराहनीय है। आज स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति में काफी प्रतिशत में वृद्धि की गई है।





मौके पर मुख्य रूप से आंगों पंचायत मुखिया नीलम मींज , उप मुखिया लालो कुमार , प्रधानाध्यापक दीपक कुमार , एसएमसी अध्यक्ष गीता देवी, सहायक अध्यापक जागेश्वर प्रसाद बेरना दत्त लकड़ा एवं विद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित थे।